उस वक्त मीडिया में कदम रखे मुझे एक साल ही हुए थे। गुवाहाटी में काम
करने के बाद दिल्ली में रिर्पोटिंग करने का मौका मिला। खबरों की तलाश में मेरी
मुलाकात एक तत्कालीन केंद्रीय मंत्री के पीए से हुई। बातों ही बातों में मुझे
उन्होंने बताया कि,पीए की नौकरी में भी बहुत टेंशन है। मैंने पूछा क्यूं तो उन्होंने
कहा कि,राजनीति की रणनीति के अलावा बॉस को खुश रखने के लिए और भी कुछ उल्टा-सीधा
काम करना होता है। उनके कहने का जुड़ाव सेक्स से था। मुझे बड़ा अचरज हुआ पर
धीरे-धीरे पता चला कि,नेताओं के सफेद कपड़ों के पीछे कितना बड़ा स्याह छिपा है।(कई
नेता अभी भी स्याह से बचे हुए हैं) दरअसल ये वाक्या मुझे इसलिए याद आ गया क्योंकि,
इन दिनों सियासी गलियारों में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद
अभिषेक मनु सिंघवी की एक तथाकथित सीडी यू ट्यूब और फेसबुक पर धमाल मचा रखा है।
मैंन सच की तह में जाने के लिए यू ट्यूब पर उस सीडी को देखा। फिर सारा सच मेरे
सामने था। सीडी देखने के बाद पहले तो बहुत गुस्सा आया कि,जिस सिंघवी को मैंने आचरण
जैसे मुद्दों पर कई बार अन्ना के आंदोलन के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते देखा,उनका
आचरण इतना गिरा हो सकता है। फिर सोचा दोष सिंघवी का नहीं है, दोष है उस परिवेश का
जिसमें वो पले बढ़े हैं। सिंघवी का जन्म भले ही हिंदुस्तान में हुआ है,वो राजनीति
भले ही भारत में करते हैं,लेकिन हमें ये नहीं भुलना चाहिए कि,उन्होंने पढ़ाई-लिखाई
भारत में कम बल्कि उन जगहों पर ज्यादा की है,जहां दूसरी औरतों या युवतियों के साथ
रातें बिताना स्टेटस सिंबल माना जाता है। खासकर युवा अवस्था में। विदेश से उच्च
स्तरीय शिक्षा ग्रहण कर सिंघवी भारत की सियासी जमीन पर लैंड किए और बहुत ही कम
दिनों में राजनीति में एक मुकाम हासिल कर ख्यातिप्राप्त प्रवक्ता बन बैठे। मगर इन
सबके बीच अपनी बुरी लत को वो शायद छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। कहते हैं
कि,स्कीन डिजीज से आदमी का पीछा बड़ा ही मुश्किल से छुटता है।(यहां स्कीन डिजीज का
मतलब सेक्स से है) सिंघवी ने शायद बहुत कोशिश की होगी इस बीमारी को दबाने की,लेकिन
दबा नहीं पाए। इतना ही नहीं अपनी इस लत में ये भी भूल गए कि,अब पहले वाला जमाना
नहीं रहा कि,रात गई बात गई। अब आलम ये है कि,रात गई लेकिन बात वीडियो के जरिए फैल
जाती है। जैसा कि सिंघवी की सीडी के साथ हुआ है। कानून के जानकार और भारी-भरकम
रसूख के चलते उन्होंने सीडी को दबाने की बहुत कोशिश की,लेकिन नाकाम रहे। सीडी का
सच दुनिया के सामने है और सिंघवी के ओहदे का पतन भी शुरू हो चुका है। हर मुद्दे पर
कांग्रेस की ओर से मीडिया के सामने वकालत करने वाले सिंघवी की अब ये स्थिति हो गई
है कि,उन्हें अपनी बातों को प्रेस नोट के जरिए मीडिया के सामने रखना पड़ गया।
कहावत है उपर वाला जब देता है,तो छप्पड़ फाड़ के देता है,और जब लेना शुरू करता है
तो छप्पड़ उड़ाने के साथ-साथ पैरों तले जमीन भी खिसका देता है। सिंघवी के इस हालात
के लिए कसूर उनकी लत का तो है ही,साथ ही साथ सियासत का एक वसूल है कि,यहां पर उगते
सूरज को सलाम किया जाता है,डूबते को नहीं। जो सिंघवी लोकतंत्र की मंदिर से आचरण पर
भाषण देते नजर आते थे,वो आज सेक्स,सीडी और सच की आग में झुलस रहे हैं और ये कहते
नजर आ रहे हैं कि,बहुत बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
ओलंपिक में भारत की आशाएं
हर 4 साल पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओलंपिक आयोजित की जाती है...दुनिया भर के देश हिस्सा लेते हैं..करीब 300 से ज्यादा गोल्ड मेडल के लिए खिल...
-
अगर देश का एक बच्चा कहे कि,वो कलेक्टर या सेना का जवान नहीं बनना चाहता,सिक्किम के नाथुला में चीन की सीमा पर तैनात जव...
-
उत्तर प्रदेश...विधानसभा चुनाव की दहलीज़ पर खड़ा है...सियासी रण जीतने की जद्दोजहद में सभी पार्टियां लगी हैं... इन सबके बीच सीएम अखिलेख के ए...
-
नाक्सालियो की बातो पर गौर करें तो लगता है की वे ही आदिवाशियो के सबसे बड़े परोकर है.पर खुनी तांडव देकने क बाद लगता है की सामंतवाद,पूजीवाद और ...

इस सेक्स सीडी कांड का जो सबसे ख़तरनाक पहलू है.. वो ये कि ये सारी गंध सिंघवी ने जज बनाने के नाम पर फैलाई.. सिंघवी जज की नियुक्ति की कमिटी के वरिष्ठ सदस्य हैं.. और सीडी की शुरुआत ही इस बात से हो रही है कि 'जज कब बना रहे हो' इससे न्यायपालिका पर भी कालिख पुत गई है.... चौंकाने वाली बात ये है कि जिस महिला जज ने सिंघवी की सीडी की ख़बरों को प्रचारित और प्रसारित किए जाने पर रोक लगाई थी.. उनकी नियुक्ति भी सिंघवी के पैनल ने की थी। और रही बात इनके बेआबरू होने की तो ... मुझे नहीं लगता कि इन्हें ज्यादा कुछ फर्क पड़ता है.. वो शायरी है ना- सब शोर मचाते हैं जबतक लहू ताज़ा है... यहां भी जब तक मामला गर्म है.. तब तक ही बात है...
जवाब देंहटाएं